फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-25 में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुरानी रंजिश के चलते सेक्टर-25 में बुधवार देर रात करीब 11 बजे एक युवक को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों की शिकायत पर डीएसपी गुरमुख सिंह, सेक्टर-11 थाना प्रभारी जयवीर सिंह, सेक्टर-24 पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंदर कुमार आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जख्मी राजू को इलाज के लिए सेक्टर-16 अस्पताल दाखिल कराया। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने आरोपी दीपू, गोलू , बिंदर और अन्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि हमलावर पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 11 बजे आंगन में बैठा था। इस दौरान आरोपी दीपू, गोलू, बिंदर अन्य हाथों में चाकू लेकर लहराते हुए आए। उन्होंने ललकारते हुए कहा कि भाई अजय की हत्या का बदला लेकर रहेंंगे। इसके बाद तीनों ने राजू के गर्दन पर चाकू मारने की कोशिश की, बचाव में चाकू राजू के दाएं कंधे पर लगा। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश की वजह से घर में घुसकर चाकू से जान से मारने की नीयत से हमला किया। पुलिस का कहना हैं कि देर रात सेक्टर- 25 में चाकू चलने की सूचना मिली थी। मौके पर टीम पहुंची। घायल राजू को सेक्टर 16 अस्पताल दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें