फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अस्पताल के बाहर युवक पर हमला, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अस्पताल के बाहर हुए हमले के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में पंचकूला सेक्टर-24 निवासी अभिनव चौधरी ने बताया कि 5 अप्रैल को अस्पताल के गेट नंबर-4 के पास आकाश राणा व उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में वह घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ सेक्टर-46 निवासी आरोपी आकाश राणा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें