चंडीगढ़। धनास स्माॅल फ्लैट्स में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। सारंगपुर थाना पुलिस ने धनास स्मॉल फ्लैट्स के रहने वाले नवनीत की शिकायत पर अजय, सुज्जू, समीर और गौतम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी धनास स्मॉल फ्लैट्स के रहने वाले हैं। नवनीत के मुताबिक वह अपने घर के नजदीक खड़ा था। तभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।