फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाल्वर व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑपरेशन सेल की टीम ने सेक्टर-35 स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट के पास से एक युवक को एक रिवाल्वर व छह कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहाली के मछलीकलां गांव निवासी वीरभान (30) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-36 थाने में आर्म्स एक्ट-25/54/59 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को वीरभान को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर रंजीत सिंह की निगरानी में पुलिस टीम ने सेक्टर-35 स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध दिखने पर एक युवक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से एक रिवाल्वर व छह कारतूस बरामद हुए। आरोपी से बरामद रिवाल्वर पर एन.पी एफजी-11164 रिवॉल्वर.32 एमके 11 फील्ड गन कानपुर-इन 2007 मार्क था। पुलिस ने उससे रिवाल्वर का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा न सका। पूछताछ में वीरभान ने बताया कि वह खेती करता है। उसके पास पंजाब का लाइसेंस था, जबकि वह चंडीगढ़ में रिवाल्वर लेकर घूम रहा था। इसके बाद पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें