चंडीगढ़। मलोया थाना पुलिस ने एक युवक को कट्टा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मलोया ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी विशाल उर्फ विशालू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे जिला अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक कट्टा लेकर मलोया इलाके में घूम रहा है। आरोपी को मलोया ईडब्ल्यूएस कॉलोनी स्थित आरसी-1 स्कूल के पास से काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मलोया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।