फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस ने बीते शनिवार को सांसी मोहल्ला सेक्टर-38ए से एक युवक को दबोचा है। तलाशी ली गई तो उसके पास से देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान जतिन सिंह निवासी सेक्टर-38ए के रूप में हुई, जिसके खिलाफ थाना-39 में आर्म्स एक्ट की धारा-54/59 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस की टीम ने सेक्टर-38ए के सांसी मोहल्ला में ट्यूबवेल के पास खुले मैदान से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें