मनीमाजरा। मौलीजागरां पुलिस ने मक्खनमाजरा-रायपुर खुर्द के जंगल क्षेत्र से 28 वर्षीय करनजीत को कमानीदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, टीम गश्त पर थी। इसी दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे मौली पिंड निवासी करनजीत की तलाशी ली गई जिसमें चाकू बरामद हुआ। उसके पास चाकू रखने का कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं थी। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी सातवीं तक पढ़ा है और उसके खिलाफ 2019 में भी आबकारी अधिनियम का मामला दर्ज है।