संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने 8.44 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोपी ड्रग्स की सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने सोमवार को गांव बुड़ैल निवासी आरोपी अजय कुमार उर्फ कपड़ा को जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसएचओ सतविंदर के नेतृत्व में टीम बुड़ैल में गश्त कर रही थी। जब टीम बुड़ैल के सरकारी स्कूल के पास पहुंची तो सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। आरोपी पुलिस को देखकर मुड़ गया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से ड्रग्स बरामद हुआ। सेक्टर 34 थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मनीमाजरा में झगड़े का केस दर्ज है।