चंडीगढ़। आईटी पार्क थाना पुलिस ने 13.02 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इंदिरा कॉलोनी में झुग्गी में रहने वाले आरोपी जतिन उर्फ गोरखा को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सेक्टर-26 मंडी में फल सब्जियां बेचने का काम करता है। आरोपी काफी समय से इलाकें में ड्रग्स की स्पलाई कर रहा था। हालांकि उसके खिलाफ पहले कोई अपराधिक केस दर्ज नहीं है। आईटी पार्क थाना प्रभारी ऊषा राणी के नेतृत्व में रविवार को टीम आईटी पार्क टेक महिंद्रा के पास गश्त कर रही थी। तभी सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़ गया। टीम ने शक के आधार पर आरोपी का पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से 13.02 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।