फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार युवक काे 3 घंटे का पुलिस रिमांड

Sat, 26 Jul 2025 02:19 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को लगाई फटकार, कहा- दस मिनट की दूर जगह से क्यों नहीं कराई रिकवरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार एक युवक को शुक्रवार को जिला अदालत चंडीगढ़ में पेश किया गया। जिसका अदालत ने पुलिस को मात्र 3 घंटे का पुलिस रिमांड दिया। पुलिस ने अदालत से युवक का 1 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। जानकारी के अनुसार लुधियाना निवासी साहिल बनोट को पुलिस ने वीरवार रात सेक्टर 51 के पेट्रोल पंप के पास से 7.67 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। उसे शुक्रवार को बाद दोपहर अदालत में पेश किया गया। पुलिस को फटकार लगाते हुए अदालत ने कहा कि जब वीरवार रात को इस युवक को गिरफ्तार कर लिया था तो अब तक आपने इससे दूसरी जगह पर रिकवरी क्यों नहीं की। जबकि वह जगह जहां से रिकवरी करवानी थी वह गिरफ्तारी की जगह से मात्र 10 मिनट की दूरी पर थी। अदालत ने रात 9 बजे युवक को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें