फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बच्चों की अश्लील सामग्री रखने और प्रसारित करने के आरोप में युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मनीमाजरा से जोगिंदर (32) को बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो और कंटेंट अपने मोबाइल में रखने व ग्रुप में साझा करने के आरोप में साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67बी के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। एसपी साइबर सेल गीतांजलि खंडेलवाल ने मामले की जांच डीएसपी ए. वेंकटेश को सौंपी।
इंस्पेक्टर ईरम रिजवी की टीम ने आरोपी को मनीमाजरा से गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन कब्जे में लिया और साइबर फोरेंसिक लैब भेजा। फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें