फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक सबूतों के अभाव में बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। बरी होने वाले युवक की पहचान मनीमाजरा के शांति नगर निवासी कुनाल उर्फ कल्लू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने कुनाल के खिलाफ 11 नवंबर 2021 को पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया था कि उनकी 15 साल की नाबालिग बेटी बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई थी। उन्होंने अपने स्तर पर बेटी को तलाशने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में पता चला कि कुनाल उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मनीमाजरा थाना पुलिस ने मामले में कुनाल को गिरफ्तार किया था लेकिन पर्याप्त सबूत न होने के कारण अदालत ने उसे बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें