फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेलने की रंजिश में युवक पर तेजधार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-52/61 लाइट प्वाइंट के पास 5 युवकों ने एक युवक पर मुक्कों व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि क्रिकेट खेलने के दौरान हुई लड़ाई की रंजिश में युवक पर हमला किया गया। पुलिस ने सेक्टर-38 निवासी घायल प्रदीप को पीजीआई पहुंचाया, जहां उपचाराधीन है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने राशिद, मुन्ना, अश्वनी, रवि और सचिन के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वह बीते बुधवार को किसी काम से जा रहा था। आरोप है कि सेक्टर 52/61 की लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो राशिद, मुन्ना, अश्वनी, रवि और सचिन ने उसका रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर बहस शुरू हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने मुक्कों और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। प्रदीप सेक्टर-36 थाना क्षेत्र के डी पार्क में क्रिकेट खेलने गया था। खेलने के दौरान उसकी किसी बात को लेकर आरोपियों से बहस हो गई। इसके बाद किसी तरह से मामला शांत करवाया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें