फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कार पैदल जाते युवक को कुचला, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एरोसिटी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। कार चालक ने युवक को सड़क पार करते हुए अपनी चपेट में ले लिया, जिस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल फेज-6 ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान अजय के रूप में हुई है जो कि एरोसिटी में ही रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक दिहाड़ी का काम करता था और रात को दिहाड़ी खत्म कर अपने घर लौट रहा था। वह सड़क किनारे खड़ा था और जैसे वह सड़क पार करने लगा तो दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। एरोसिटी थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार कार चालक की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें