फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डूड्डूमाजरा में 35 वर्षीय एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी राशिद के रूप में हुई है। मलोया थाना पुलिस सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

घटना रविवार सुबह करीब 11.30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि डूड्डूमाजरा में व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से उतार जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि राशिद कपड़े बेचने का काम करता था और अपने भाई के साथ डूड्डूमाजरा में रहता था। रविवार सुबह उसका भाई किसी काम से बाहर गया था। इस दौरान जब वह वापस लौटा तो अंदर से दरवाजा बंद था। इसके बाद पता चला कि राशिद ने कमरे में पंखे से फंदा लगाया है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मलोया थाना पुलिस भाई के बयानों के आधार पर राशिद के फंदा लगाने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें