चंडीगढ़। सेक्टर-52 में 20 साल के युवक ने सफेद कागज पर आई क्विट लिखकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवक के परिजन नीचे थे और युवक ने पहले फ्लोर पर बने कमरे में फंदा लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को फंदे से उतारकर जीएमएसएच-16 ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार दो बहनों का इकलौता भाई जस 12वीं के बाद मोबाइल की एक दुकान पर काम कर रहा था। वीरवार सुबह उसके माता-पिता और दोनों बहनें नीचे घर में थीं। जब युवक की बहन भाई को बुलाने के लिए ऊपर कमरे में गई तो फंदे पर लटके देख पैरों नीचे जमीन खिसक गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस को वहां एक पेज मिला जिस पर आई क्विट ही लिखा हुआ था। पुलिस ने मृतक युवक के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उसकी जांच कर रही है। शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।