फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक को दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 21 साल के युवक को दोषी करार दिया है। दोषी की पहचान उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर के रहने वाले मोहम्मद नदीम के रूप में हुई है। दोषी को आज सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन


मौलीजागरां थाना पुलिस ने मोहम्मद नदीम के खिलाफ जून 2022 में दुष्कर्म, कैद में रखने, धमकाने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। दर्ज मामले के अनुसार मार्च 2022 में होली से दो दिन पहले चंडीगढ़ निवासी पीड़िता बुढ़नपुर (पंचकूला) में किराए पर रहने वाले नदीम के संपर्क में आई थी। वह अपनी दोस्त से मिलने गई थी। इसी बीच उसकी आरोपी से दोस्ती हो गई। इसके बाद आरोपी ने कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए और धमकाया कि किसी को कुछ बताया तो वह मार देगा। इसके बाद जून, 2022 में आरोपी ने दोबारा पीड़िता के घर आकर दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। केस को अंजाम तक पहुंचाने में मेडिकल रिपोर्ट ने अहम सबूत के रूप में भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें