फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मौलीजागरां में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। गणेश विसर्जन रैली के दौरान मौलीजागरां के कुछ युवकों ने एक युवक को लाठियों, तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घटना दो-तीन दिन पहले की है। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने इसकी गहनता से जांच की और घायल युवक की पहचान मौली कांप्लेक्स के रहने वाले आलोक के तौर पर हुई है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर 190, 191 (2), 191 (3), 126 (2), 115 (2), 118(1), 109 (2) बीएनएस धाराओं के तरह मामला दर्ज किया। आरोपियों की पहचान नोनी, विजय, कृष, आदी और अन्य रूप में हुई है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।
विज्ञापन

वीडियो में युवक आलोक को बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। वह उसे इतना पीटते हैं कि उसके सारे कपड़े फाड़ देते हैं। मारपीट में घायल की हालात गंभीर होने पर परिजनों को उसे सेक्टर-16 में इलाज के भर्ती करवाया। इस घटना की पहले किसी ने पुलिस को शिकायत नहीं दी। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के सामने आया। मौली कांप्लेक्स के रेलवे रोड पर बने ग्रीन बेल्ट के सामने अंदर वाली सड़क पर यह वारदात हुई है। इस एरिया के लोगों को यह भी पता नहीं था कि यह गणेश विसर्जन की रैली कहां से आई और यह मारपीट क्यों हुई। वीडियो वायरल होने के बाद मौलीजागरां थाना पुलिस के थाना प्रभारी हरिओम शर्मा ने इसकी जांच कर घायल की पहचान की। अब आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें