फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हार्ड रॉक कैफे के बाहर युवक पर हमला, लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 के हार्ड रॉक कैफे के बाहर एक युवक पर हमला और पिटाई करने का मामला सामने आया है। लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पहले धक्का-मुक्की फिर पिटाई का आरोप लगाया है। रविवार तड़के हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पिछले कुछ महीनों में क्लबों के बाहर मारपीट, फायरिंग और हंगामे की लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच यह मामला शहर की कानून-व्यवस्था और क्लबों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर रहा है।
घायल युवक कपिल नरवाणा पटियाला का रहने वाला है। वायरल वीडियो में उसके सिर से खून बहता दिखाई दे रहा है। कपिल का आरोप है कि उसने 1500 रुपये देकर कैफे में प्रवेश किया था। किसी गलतफहमी के बाद वहां मौजूद बाउंसरों ने पहले उसका आईफोन छीन लिया और फिर चार बाउंसरों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। उसने दावा किया कि यदि उसका भाई समय पर मौके पर नहीं पहुंचता तो उसके साथ और भी गंभीर घटना हो सकती थी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार कैफे के भीतर युवक का एक महिला के साथ विवाद हुआ था। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद बाउंसर उसे बाहर लेकर आए। इसी दौरान धक्का-मुक्की में कार की चाबी सिर पर लगने से वह घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जा रही है। डीएसपी स्तर के अधिकारियों की निगरानी में पुलिस टीम फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मारपीट हुई या नहीं और यदि हुई तो उसके लिए जिम्मेदार कौन है।

बार-बार वही सवाल... क्लबों के बाहर हिंसा क्यों नहीं थम रही
हार्ड रॉक कैफे का मामला कोई अकेली घटना नहीं है। हाल के महीनों में सेक्टर-7 स्थित कोमो हाउस क्लब में छात्र से मारपीट, पिस्टल लहराने और गाड़ियों में टक्कर मारने का मामला सामने आया था। सेक्टर-26 में क्लब के बाहर युवतियों के बीच हाथापाई का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके अलावा बारगेन बूज क्लब के बाहर पार्किंग विवाद में फायरिंग की घटना ने भी शहर को झकझोर दिया था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने क्लबों में तैनात बाउंसरों की जवाबदेही, सुरक्षा प्रबंधन और देर रात पुलिस निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


कोट
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कैफे के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। -पी. अभिनंदन, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें