फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवक-युवती एक्टिवा चोरी कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 में एक्टिवा चोरी की एक वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एचई क्वार्टर में एक्टिवा चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एक युवक घर के बाहर खड़ी एक्टिवा में चाबी लगाकर उसे स्टार्ट करता नजर आ रहा है। उसके साथ आई युवती आसपास नजर रख रही है। कुछ ही मिनटों में दोनों एक्टिवा लेकर मौके से चले जाते हैं। हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके पड़ोसी के घर के बाहर से यह चोरी हुई है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद सभी हैरान हैं कि किस तरह युवक और युवती ने बेहद शातिर तरीके से कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें