फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीएम को ज्ञापन देने जा रहे युवा कांग्रेसियों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान नगर निगम के लिए अधिक धनराशि की मांग को लेकर ज्ञापन देने जा रहे युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे नाराज युवा कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारी नेताओं को शाम चार बजे छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सेक्टर-23 के चिल्ड्रन पार्क के पास एकत्र हुए। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेकर कार्यकर्ताओं को सेक्टर 34 पुलिस थाना ले जाया गया। थाने में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। हिरासत में लिए गए लोगों में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक लुबाना, प्रदेश महासचिव कपिल चोपड़ा, विक्रम, आशु वैद, जिला अध्यक्ष रवि राणा, जिला महासचिव तेजिंदर सिंह, वार्ड अध्यक्ष रोहन, रवींद्र, अमन, लकी हंस, रोहित, दिलशाद खान शामिल रहे। युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक लुबाना ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार चंडीगढ़ के विकास को नजरअंदाज कर रही है। नगर निगम को वित्तीय सहायता में भारी कमी कर रही है। इससे शहर में आवश्यक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में देरी हो रही है। युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से अपील की कि नगर निगम के लिए शेष राशि शीघ्र जारी की जाए ताकि चंडीगढ़ के विकास के लिए और अधिक धनराशि उपलब्ध कराई जाए। उधर, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक आशीष गजनवी को सुबह 10 बजे पुलिस ने उनके दड़वा स्थित आवास पर हिरासत में ले लिया था। आशीष के यह पूछने पर कि आखिर उन्हें क्यों हिरासत में लिया जा रहा है तो पुलिस का कहना था कि उन्हें ऊपर से आदेश है। उन्हें भी शाम तक पुलिस थाने में रखा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें