फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ से गैर कानूनी तरीके से चल रही निजी बसों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 स्थित सीटीयू के डिपो नंबर दो में सीटीयू कर्मचारियों ने गेट रैली की। गेट रैली में चंडीगढ़ में गैर कानूनी रूप से चल रही निजी बसों पर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, सीटीयू कर्मचारी 29 दिसंबर को स्टेट टांसपोर्ट अथॉरिटी के कार्यालय का घेराव करेंगे। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

रैली के दौरान सीटीयू में कंडक्टर और ड्राइवर भर्ती करें और नई बसें लाने के लिए यूटी प्रशासन का धन्यवाद किया है। इसके साथ ही यूनियन ने स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला किया गया है। यह भी मांग की गई है कि आठ राज्यों के साथ एग्रीमेंट करें, ताकि सरकारी बसों को हो रहा वित्तीय नुकसान कम किया जा सके।
यूनियन के प्रधान जसवंत सिंह जस्सा, उपप्रधान गुरनाम सिंह, खजांची मनदीप और महासचिव सतिंदर सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ के अलग अलग सेक्टरों से गैर कानूनी बसें दूसरे प्रांतों के लिए चल रही हैं। इस कारण सरकारी बसों का काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये बसें सेक्टर 17, 22, 43, 52, 56, धनास, मनीमाजरा आदि जगहों से धड़ल्ले से चल रही है। कई नामी कंपनियों ने अलग-अलग सेक्टरों में अपने टिकट बुकिंग काउंटर खोल हुए हैं। यह नियम के खिलाफ है।
विज्ञापन

यूनियन के नेताओं ने कहा कि ऐसे ही राज्यों के साथ बसों के समय सारिणी का रेसिप्रोकल एग्रीमेंट करने में देरी की जा रही है। समय सारिणी जल्द तय की जाए। उन्होंने कहा कि यह सभी जानकारी लिखित तौर पर संबंधित अधिकारियों को दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसकी सभी जिम्मेदारी स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की है। यूनियन ने यूटी प्रशासन से मांग की है कि चंडीगढ़ से गैर कानूनी चल रही बसों को गलत जगह पार्क करने पर ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिये जाएं। इस रैली को सुरिंदर सिंह प्रधान, गुरप्रीत सिंह, दविंदर सिंह, गुरमेल सिंह दारा, बलराज सिंह, आजाद सिंह, हरदेव सिंह, शेर सिंह सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें