चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से यूएसओएल में एमबीए कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई होगी। दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए वेबसाइट पर विवरणिका जारी की गई है। अभ्यर्थियों को https://mbausol.puchd.ac.in पर आवेदन करना होगा। दाखिला आवेदन फीस सामान्य श्रेणी के लिए 2395 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए 1198 रुपये होगी। विभाग में एमबीए की 500 सीटें हैं।