फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बी डिजाइन कोर्स में दाखिले के लिए कल से कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में नए कोर्स बी डिजाइन के पहले बैच के दाखिला प्रकिया बुधवार से शुरू होगी। कोर्स की 30 सीटों पर उम्मीदवार बुधवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें बारहवीं कक्षा की परीक्षा साइंस, कॉमर्स, ह्यूमैनिटीज और आर्ट्स में उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। दाखिला राष्ट्र स्तरीय परीक्षा यूसीईईडी/एनआईडी डीएटी/जेईई मेन्स पेपर-2/नाटा की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। इसमें जिस उम्मीदवार के बारहवीं में ज्यादा अंक और उम्र ज्यादा होगी, उसे दाखिले में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

बी डिजाइन में यह रहेगी सीटों की संख्या
क्षेत्र - ओपन - पीडब्ल्यूडी - ईडब्ल्यूएस - एससी - एसटी
चंडीगढ़ - 10 - 1 - 2 - 2 - 0
आउटसाइड चंडीगढ़ - 10 - 1 - 1 - 2 - 1


यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन - 10 मई
आवेदन का आखिरी दिन - 31 मई
टेन्टेटिव मेरिट सूची - 9 जून
पहले दौर की सीट अलॉटमेंट की सूची जारी - 13 जून
पहले दौर की दाखिला प्रक्रिया - 16 जून
दूसरे दौर की सीट अलॉटमेंट की सूची जारी - 26 जून
दूसरे दौर की दाखिला प्रक्रिया - 30 जून
तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट की सूची जारी - 13 जुलाई
तीसरे दौर की दाखिला प्रक्रिया - 17 जुलाई
सीट विदड्रा करने की आखिरी तारीख - 26 जुलाई

दाखिले के लिए उम्मीदवारों को कागजात लाने होंगे साथ
पेक में बी डिजाइन में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को फिजिकल काउंसलिंग में मूल दस्तावेज, बैंक ड्राफ्ट या ऑनलाइन दाखिला फीस की रसीद साथ में लेकर आनी होगी। कागजात नहीं होने या गड़बड़ी पाए जाने पर उम्मीदवार का दाखिला रद्द हो सकता है।

बीटेक के कोर्स में जोसा के जरिए होगा दाखिला
पेक में इस सत्र से दो नए बीटेक के कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं। इनमें दाखिला प्रक्रिया जोसा के जरिए करवाई जाएगी। इसके लिए अभी शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। पेक बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (वीएलएसआई डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी) की 30 सीटों और बीटेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) की 30 सीटों पर शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही नए एमटेक कोर्स कंप्यूटर एडेड डिजाइन मैन्यूफैक्चर एंड इंजीनियरिंग की 12 सीटों पर दाखिला करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें