चंडीगढ़। सेक्टर-10 के डीएवी कॉलेज में वार्षिक दीक्षांत समारोह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में नया सफर शुरू करने जा रहे हैं। यहां से जाने के बाद विद्यार्थी विचार करेंगे कि वह क्या करें। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कोई भी सरकार किसी को नौकरी नहीं दे सकती लेकिन अगर विश्वास और आशा के साथ आगे बढ़ने की लालसा हो तो नौकरी मिल सकती है।
उन्होंने कहा कि आप नौकरी तलाशनवाले नहीं देने वाले बनें। आप देश का भविष्य हैं। आप सभी को जीवन में आने वाली चुनौतियों का समाधान बेहतर कौशल, साहस, सूझबूझ से करके राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देना है।
उन्होंने बताया कि मेरी माता बैग बेचती थीं और मैं उनकी सहायता करता था। उन्होंने मुझे आगे बढ़ाया, तभी मैं आज हरियाणा का राज्यपाल हूं।