फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप में बेटे युवराज के चयन से खुश योगराज बोले

Sat, 06 Feb 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह के चुने जाने से खुश पिता योगराज सिंह बहुत खुश हैं। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है।
विज्ञापन


यह बात कहकर युवराज के पिता ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर उनका नाम लिए बिना तंज कसा है। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे युवराज सिंह का टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चयन हो गया है।

बेटे के चयन पर पिता योगराज सिंह ने खुशी जताई है। युवराज सिंह को ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए लगभग दो वर्ष बाद मौका दिया गया था। अंतिम मैच में वह टीम इंडिया को मैच जीताने में सफल रहे थे। इसलिए उनका टी-20 वर्ल्ड कप में चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि 2015 वर्ल्ड कप में चयन न होने पर उस दौरान योगराज सिंह ने यहां तक कह दिया था कि धोनी नहीं चाहते कि उनका बेटा टीम इंडिया में वापसी कर सके। हालांकि योगराज के इस बयान के बाद ट्विटर पर युवराज ने सफाई देते हुए धोनी पर लगाए पिता के आरोपों का खंडन किया था।

युवी ने कहा था कि उनके पिता अन्य लोगों के पिता की तरह भावुक हैं। उन्हें लगता है कि वह भावनाओं में बह गए। युवी ने कहा था कि उन्होंने हमेशा ही माही (धोनी) की कप्तानी में आनंद उठाया है।

युवी की मेहनत रंग लाई
पिता योगराज सिंह ने शुक्रवार को कहा उन्हें युवी पर पूरा भरोसा था। उसने अपनी फिटनेस पर काम किया। वह दिल से मेहनत कर रहा था। इसी का नतीजा है कि आज वह दोबारा से टीम इंडिया का हिस्सा है।
विज्ञापन


पूरी टीम को बधाई, खासकर कप्तान को
योगराज सिंह ने कहा युवी के चयन पर मैं पूरी टीम के हर सदस्य को बधाई देना चाहता हूं। खासकर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को।

एकजुट होकर वर्ल्ड कप जीतें
योगराज सिंह ने कहा कि उनकी इच्छा है कि पूरी टीम एकजुट होकर खेले और एक बार फिर से टी-20 चैंपियन बने।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें