फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 योग सेंटर का किया था वादा, योग दिवस के बाद बंद हो गई क्लास

Wed, 10 Aug 2016 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
योग दिवस पर पीएम मोदी ने किए आसन - फोटो : file photo
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में हर तरफ योग का ही माहौल था। इसी को देखते हुए प्रशासन ने योग दिवस के बाद भी शहर में 100 योग सेंटरों को आगे भी जारी रखने का वायदा किया था। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। योग दिवस के बाद सभी योग सेंटर बंद हो गए। लोगों का जबरदस्त रुझान होने के बावजूद भी सेंटर नियमित नहीं हो पाए। दरअसल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए प्रशासन ने शहर में अलग-अलग जगह 180 योग ट्रेनिंग सेंटर शुरू किए थे। जहां सुबह 6 से 7 बजे तक लोगों को योगासन सिखाए जाते थे।
विज्ञापन


21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैपिटल कॉम्प्लेक्स में 30 हजार 500 लोगों के साथ योग किया। कैपिटल कॉम्प्लेक्स में पहली बार इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ था। अपने संबोधन में खुद प्रधानमंत्री ने योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की थी, लेकिन प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस संपन्न होते ही इससे अपना ध्यान हटा लिया। योग दिवस से पहले तो रोजाना कोई न कोई अधिकारी प्रतिदिन योग सेंटरों की रिपोर्ट लेता था। इसके लिए बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। खुद सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी भी निरीक्षण करते थे। लेकिन योग दिवस के बाद अधिकारियों ने पल्ला झाड़ लिया, और यह सेंटर सिर्फ 21 जून तक चले। इसके बाद योग प्रशिक्षकों ने भी अपने सेंटर पर जाना छोड़ दिया और योग सेंटर बंद हो गए।

आयुष मंत्रालय से नियमित योग सेंटर शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। शहर में 50 अलग-अलग जगह योग सेंटर शुरू किए जाएंगे। जहां योग प्रशिक्षक लोगों को नियमित योगासन कराएंगे। मंजूरी के कारण योग सेंटर चालू नहीं रख पाए। अब एक बार फिर से योग के सेंटर लोगों को अपने नजदीकी पार्क में मिलेंगे। जहां जाकर नियमित योग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग अग्रवाल, गृह सचिव, चंडीगढ़।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें