फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग जरूरी.. विद्यार्थियों का तनाव होगा कम, पढ़ाई में लगेगा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू के गर्ल्स हॉस्टल नंबर छह की ओर से तनाव प्रबंधन पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि कोरोना काल में विद्यार्थियों को योग करना चाहिए। इससे तनाव दूर होता है और पढ़ाई में मन लगता है। छात्रावास वार्डन डॉ. मनीषा शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए विषय पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डीन स्टूडेंट वेलफेयर वुमन प्रोफेसर मीना शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में ऐसा वेबिनार सभी को लाभ पहुंचाएगा। अंतरराष्ट्रीय नाद योग गुरु डॉ. नवदीप जोशी ने योग के बारे में बताया और महत्व समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया एक रिसर्च के हिसाब से जो बच्चे नियमित रूप से नाद योग कर रहे हैं वह स्वस्थ भी हैं और अपने हर उस मंजिल तक पहुंचने में कामयाब हुए हैं जिसके लिए वह पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बड़े अच्छे तरीके से नाद क्रिया को प्रस्तुत किया। अभ्यास भी करवाया। उन्होंने योग के जरिए कैसे शक्ति बढ़ाएं, यह भी बताया। संचालन हॉस्टल की शोध छात्रा ज्योति अहलावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें