फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में योग लोगों को फिट रखने में हो रहा मददगार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लॉकडाउन में योग लोगों को फिट रखने मे बड़ी मदद कर रहा हैं। युवा, बड़ी उम्र के साथ महिलाओं ने भी योग को अपने दिनचर्या में शामिल कर लिया हैं। योग हमेशा से ही दिमाग, शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। योग के कई आसन है जिनकों घरों पर बैठकर आसानी के साथ किया जा सकता हैं। इसके लिजए किसी तरह के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चचर की जरूरत नही होती।
विज्ञापन

योग संतुलन बनाता है
इंटरनेशनल योग खिलाड़ी अमित चहल ने बताया कि योग शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है।
मनोविकारों को दूर भगाता है
दिव्यांग स्कूल में योग इंस्ट्रक्टर परिणिता जिंदल ने बताया कि योग सेहम अपने शरीर की अनेक बीमारियों को दूर कर सकते हैं। यह अवसाद, चिंता, डिप्रेशन, मोटापा, मनोविकारों को भी दूर भगाता है। योग से अनेक लाभ है।
विज्ञापन

शरीर में ऊर्जा का संचालन करता है योग बीएसएल से रिटायर्ड 78 वर्ष की विद्या सचदेवा ने बताया कि योग के द्वारा हम अपने शरीर की ऊर्जा में वृद्धि कर सकते हैं। अशुद्ध खानपान की वजह से अब लोगो में पहली वाली ताकत, चुस्ती फुर्ती और ऊर्जा नही रह गयी है। अब 30-40 साल के बाद स्त्री पुरुष दोनों में कोई न कोई बीमारी हो जाती है। लोग जरा सा काम करने पर थकान और कमजोरी की शिकायत करते है। इसलिए लोगो को योग करना चाहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें