फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी बनेगी बिल्डिंग, जो शरीर को देगी ऊर्जा

Wed, 18 Jun 2014 03:49 PM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-3 स्थित आयुष निदेशक कार्यालय के बाहर राज्य का पहला पिरामिड सेप में कांफ्रेंस हॉल बनाया जाएगा। इसे 52 डिग्री एंगल पर इस तरह बनाया जाएगा, जिससे यहां आने वाले लोगों को ऊर्जा मिल सके। ट्राइसिटी में इस तरह की यह पहली बिल्डिंग होगी। इसके लिए राज्य सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन


अब टेंडर होगा और दो से तीन माह के अंदर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। योग नेचुरल पैथी के अंतर्गत तीन से चार करोड़ की लागत से बनने वाले इस हॉल में कांफ्रेंस, मीटिंग, योग, मरीजों की इवनिंग व मॉर्निंग काउंसिलिंग,वर्कशॉप, योग नेचुरल पैथी से संबंधित विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग दी जाएगी और दूसरे विभाग भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें नॉमिनल चार्ज देना होगा।

ये खासियत हैं इस प्रोजेक्ट के
आयुष विभाग की डायरेक्टर ने ‘जापान सिटी’ से इंस्पायर होकर एडिशनल चीफ सेकेट्री आयुष हरियाणा नवराज संधू के सामने इसे बनवाने का प्रस्ताव रखा और वह इस प्रोजेक्ट से इतनी प्रभावित हुईं कि इसे पास कर दिया। ऐसी आकृति, जिसके मध्य में अग्नि हो। अग्नि एक प्रकार की ऊर्जा है।
विज्ञापन


यह मनुष्य में स्वच्छ विचारों और सही गुणों का निर्माण करती है। ग्रेट पिरामिड सर्वाधिक टिकाऊ  ढांचा है, जो धरती पर सबसे अधिक ऊर्जा प्राप्त कर सकता है। 52 डिग्री 51 मिनट के पिरामिड बनाए जाते हैं।  

ये होंगे लाभ
- पिरामिड आकृति में रहने वालों की आयु अधिक होती है
- दुष्कर और असाध्य रोगों से भी निजात मिलती है
- इस हॉल की प्रत्येक चीज में लंबे समय तक ताजगी रहती है
- मानसिक शक्ति में वृद्धि करने में भी सहायक
- प्रसन्नता बनी रहती है

शरीर पर यह डालता है प्रभाव
एकाग्रता में कमी, मस्तिष्क की व्याकुलता, बेचैनी ही शारीरिक और मानसिक रोगों के प्रमुख कारण हैं। ये तमाम ऐसे कारक हैं, जो प्रतिदिन की कार्यक्षमता को प्रभावित करते हैं। ऐसी अवस्था में प्रतिदिन कुछ समय पिरामिड के नीचे बैठने से प्रवाहित ऊर्जा की तरंगें शरीर और मस्तिष्क को शांति प्रदान करती हैं।

यह कांफ्रेंस हॉल स्वास्थ्य के लिहाज से लाभकारी होगा। इसकी स्वीकृति राज्य सरकार से मिल चुकी है। टेंडर के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- गुलशन आहुजा, डायरेक्टर जनरल, आयुष हरियाणा

यह ऐसी जगह होगी, जहां लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे। इस हॉल से लोग अपने आप को ब्रह्मांड की शक्ति से जोड़ सकेंगे और स्वस्थ रहने की शक्ति प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

- डा. संगीता, डायरेक्टर, आयुष हरियाणा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें