फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगा सीखना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी, 38 स्कूलों में योगा क्लासेज शुरू

Fri, 10 Mar 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
चंडीगढ़ के 38 स्कूलों में योगा क्लासेज शुरू हो चुकी हैं। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इन स्कूलों में योगा टीचर भी नियुक्त कर दिए गए हैं। सुबह छह बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक चलने वाली योगा क्लासेज को ट्राइसिटी का कोई भी व्यक्ति बिल्कुल मुफ्त ज्वाइन कर सकता है। दावा किया गया है कि ये क्लासेज अब परमानेंट चलेंगी। योगा क्लासेज को प्रमोट करने के लिए शुक्रवार को टैगोर थिएटर में प्रशासन और आयुष डिपार्टमेंट की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर यूटी एडमिनिस्ट्रेटर व पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने योगा फेस्ट पब्लिकेशन को रिलीज किया। इसमें पिछले साल मनाए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को भी शामिल किया गया है। इस मौके पर आयुष डिपार्टमेंट ने अपनी वेबसाइट http://ayushchandigarh.org/ भी लांच की। इसमें योगा क्लासेज की पूरी लिस्ट अपलोड कर दी गई है। इस संबंध में किसी भी जानकारी के लिए नेशनल आयुष मिशन के नोडल अफसर डॉ. राजीव कपिला से मोबाइल नंबर 9888079745 पर संपर्क कर सकते हैं।  

सेक्टर-37 में खुलेगा योगा नेचुरोपैथी सेंटर 
बदनौर ने कहा कि सेक्टर 34 में आयुष हास्पिटल व सेक्टर 37 में योगा नेचुरोपैथी सेंटर खुलने जा रहा है। इसके लिए फंड आ चुका है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर एडवाइजर परिमल राय, होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल, डीसी बालाजी जोशी, एडिशनल डिप्टी कमिशनर राजीव गुप्ता, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेस राकेश कश्यप सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें