डिवाइन लाइफ संस्था की चंडीगढ़ शाखा सेक्टर-29 स्थित शिवानंद आश्रम में आज से दो दिवसीय संपूर्ण योग शिविर का आयोजित करेगी।
इसमें पूरे भारत से एवं संस्था के मुख्यालय ऋषिकेष से प्रमुख संत योग वेदांत और सामाजिक परिस्थितियों में आध्यात्मिक जीवन के बारे में जानकारी देंगे।
संस्था के संयुक्त सचिव संजीव आनंद ने बताया कि इस वर्ष ऋषिकेश के प्रमुख संतों में स्वामी अद्वैतानंद, स्वामी रामराज्य, स्वामी धर्मनिष्ठा, स्वामी वेदानंद प्रवचन देंगे। शिविर में पंजाब हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ से 250 भक्त भाग लेंगे। सुबह नौ बजे से प्रारंभिक सत्र होगा।
शाम को भक्ति रस से ओतप्रोत कार्यक्रम होगा। दूसरे और अंतिम दिन सुबह प्रभातफेरी होगी। वेदांत पर प्रवचन के बाद शिविर का समापन होगा। इस अवसर पर भंडारा का भी आयोजन होगा।