फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे रहें निरोग : योग और ध्यान से कम किया जा सकता है तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौजूदा दौर में योग, ध्यान और प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने से तनाव को कम किया जा सकता है। यह बात एसडी कॉलेज सेक्टर- 32 में मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए महामारी के दौरान भावनाओं को कैसे प्रबंधित करें, पर सलाह सत्र के दौरान लाइफ कोच संतोष जोशी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने मौजूदा दौर में भय को दूर करने के लिए विभिन्न युक्तियों को साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर प्रसारित झूठी खबरों से बचने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि दूसरी कोविड लहर ने युवाओं को अधिक प्रभावित किया है। तनाव से बचने के लिए युवा ध्यान और योग अभ्यास करें। कार्यक्रम में लगभग 350 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ. बलराज थापर ने युवाओं को कोविड दिशानिर्देशों का पालन करने, घर रहने और टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें