फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 5 और 6 अक्तूबर को बारिश का येलो अलर्ट, बूंदाबांदी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




चंडीगढ़। शहर में पड़ रही गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने 5 व 6 अक्तूबर को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, मंगलवार देर रात शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि, दिनभर मौसम गर्म और उमस भरा रहा।
विज्ञापन

शहर का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने के कारण लोग दिनभर गर्मी और पसीने से परेशान नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें