फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा 2017: गैंगस्टरों की दहशत से दहले लोग, कई पकड़े, बाकियों का एनकाउंटर

Sun, 31 Dec 2017 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Amritsar Murder
विज्ञापन
पंजाब में पुलिस का नही बल्कि गैंगस्टरों की दहशत बनी हुई है। दिन-दिहाड़े हत्याओं जैसी वारदातों को अंजाम देना गैगस्टरों के लिए आम बात हो गई है। साल 2017 में कई ऐसी वारदातें हुई जिसने पंजाब के लोगों को दहला कर रख दिया। आए दिन गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबरें आती रही, कभी किसी हिंदू नेता की हत्या तो कभी किसी पादरी की।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में सरेराह सरपंच की हत्या 
9 अप्रैल को चंडीगढ़ में गैंगस्टरों की तरफ से सरे बाज़ार में होशियारपुर के खुरदा गांव के सरपंच सतनाम सिंह की 5 गोलियां मार कर हत्या कर दी गर्इ। सरपंच सतनाम सिंह की उस समय हत्या की गर्इ जब वह संगत के साथ सैक्टर 38 वेस्ट स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहा था। इस हत्याकांड में पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह, हरिन्दर सिंह रिन्दा और हरिन्दर उर्फ आकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कई महीने बीतने के बावजूद भी इस हत्या में पुलिस अभी तक मुख्य आरोपियों को गिरफ़्तार नहीं कर सकी है।

गौंडर की तरफ से 3 गैंग्स्टरों की हत्या
नाभा जेल  से फ़रार हुए गैंगस्टर विक्की गौंडर ने 20 अप्रैल को फिर बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए गुरदासपुर में 3 नौजवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर हत्या कर दी । इस गैंगवार में गैंगस्टर हरप्रीत सिंह सूबेदार, सुखचैन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक नौजवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस गैंगवार में मरने वाले सभी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग से संबंधित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर रुपिन्दर गांधी के भाई की हत्या

गैंगस्टर रुपिंदर गांधी के भाई को गोलियों से भूना - फोटो : File Photo
गैंगस्टर रुपिन्दर गांधी के भाई की हत्या
20 अगस्त को गैंगस्टर रुपिन्दर गांधी के भाई मनविन्दर मिंदी की सरेआम गोलियां मार कर हत्या कर दी गर्इ। बाद में इस हत्याकांड की ज़िम्मेदारी गैंगस्टर गुरजोत गर्चा द्वारा ली गई। जिसने फेसबुक पर इस हत्याकांड का जुर्म कबूल करते हुए इस वारदात का कारण भी बताया।

हिंदु नेता विपन शर्मा हत्याकांड
30 अक्तूबर अमृतसर में हुआ हिंदु नेता विपन शर्मा की हत्या गैंगवार का ही नतीजा था। इसकी बात गैंगस्टर सारज संधू ने आप फेसबुक पर कबूली थी। सारज संधू ने फेसबुक पर लिखा था कि विपन शर्मा ने एक पुलिस वाले की हत्या करवाने में मदद की थी और हथियार मुहैया करवाए थे। जिसके चलते उसकी हत्या की गर्इ है। इस मामले में पुलिस कई गिरफ़्तारियां कर चुकी है लेकिन मुख्य आरोपी गैंगस्टर सारज संधू अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है।

गैंगस्टर लवी दिउड़ा हत्याकांड
15 जुलाई को कोटकपूरा में बड़ी वारदात हुई। जिसमें गैंगस्टर लवी दिउड़ा को सरेआम गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। लवी दिउड़ा सेखों गैंग के साथ संबंधित था और मौत से कुछ दिन पहले ही जेल से ज़मानत पर बाहर आया था। इस हत्याकांड में पुलिस ने लारेंस बिशनोर्इ गैंग के भोला शूटर को मोहाली से गिरफ़्तार किया था। जिसने इस हत्या में शामिल होने की बात कहीं थी। 

रविंदर गोसाई मर्डर केस
धनतेरस पर पंजाब से बड़ी खबर, आरएसएस शाखा प्रशिक्षक और भाजपा नेता को दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया गया है। हत्या के वक्त वे शाखा से घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान लुधियाना निवासी 60 वर्षीय रविंदरगोसाई के रूप में हुई है। कैलाश नगर, गली नंबर 3 में स्थित उनके घर के नजदीक ही बाइक सवार युवकों ने उन्हें गोली मारी। मौके पर ही रविंदर गोसाईं की मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें