फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यामिनी गोमर समेत कईयों ने दिया 'आप' से इस्तीफा, संजय सिंह पर गंभीर आरोप

Tue, 13 Dec 2016 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
Yamini gomer
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता व राष्ट्रीय सदस्य यामिनी गोमर समेत कई नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। प्रेसवार्ता के दौरान यामिनी ने कहा कि उन्होंने सिर्फ आम वर्करों से किसी को भी टिकट देने की मांग की थी। उसका खामियाजा यह भुगतना पड़ा कि तीन माह से टीम केजरीवाल के किसी सदस्य ने उनको मीटिंग में बुलाना तो दूर फोन तक नहीं उठाया।
विज्ञापन


यामिनी ने अपने सहयोगी चीफ इन्कम टैक्स कमिश्नर रिटायर एलआर नैयर, युवा आप के प्रदेश उपाध्यक्ष सलजीत सिंह के साथ पार्टी को मंगलवार को अलविदा कह दिया। यामिनी ने कहा कि उन्होंने मेहनत से पार्टी को सींचा था। वह एक महिला शिक्षक होने के नाते जमीन से उठकर पहुंची थी। इस दौरान भरी आंखों से यामिनी ने कहा कि मैंने लोकसभा चुनाव लड़ा था, मेरे साथ कई जमीन स्तर से आप के नेता जुड़े और होशियारपुर में काफी वोट बैंक बना लिया। अब जब टिकट देने की बारी आई तो जिन आप नेताओं ने मेरा साथ दिया, उनकी जगह उन लोगों को टिकटें बांट दी गई, जिन्होंने घोटाले किए। 

गोमर ने आरोप लगाया कि लोगों ने अपनी जमीनों और कारोबार को छोड़कर पंजाब में आम आदमी पार्टी के पैर जमाए, लेकिन पंजाब के लोगों को दुर्गेश पाठक, संजय सिंह ने कंगाल कर दिया। उनके संसदीय क्षेत्र होशियारपुर से ऐसे व्यक्ति को टिकट दे गई, जिसके खिलाफ करोड़ों रुपये का जमीनी स्कैम के केस की विजिलेंस जांच चल रही है।
विज्ञापन


गोमर ने कहा कि बाहरी नेता पंजाब में आकर झूठ बोल रहे हैं, ये नेता पंजाबियों को अपना गुलाम बनाकर रखना चाह रहे हैं। यामिनी ने कहा कि उनको कैंपेन कमेटी का सदस्य बनाया गया, लेकिन उन्होंने कमेटी में सिर्फ यह बात उठाई कि उन लोगों को ही टिकट दी जाए जो आम लोग हैं। वहीं दुर्गेश पाठक व संजय सिंह ने पैसा समेटकर टिकटों को बांटा है और अपना घर पैसे से भरा है। इनके खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की जाए तो सच सामने आ जाएगा कि किस तरह से आप के बाहरी नेता पंजाबी लोगों को विधायक बनाने का सपना दिखाकर लूट रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें