फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टीजीटी के 104 पदों के लिए लिखित परीक्षा, 6105 उम्मीदवार हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। समग्र शिक्षा चंडीगढ़ की ओर से अनुबंध आधार पर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 104 पदों के लिए रविवार को कई केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित टीजीटी परीक्षा के लिए कुल 10657 अभ्यर्थियों में से 6105 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। परीक्षा 46 सरकारी स्कूल केंद्रों में हुई। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए चार वरिष्ठ अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में और 80 पुलिसकर्मी सुरक्षा एवं तलाशी प्रक्रिया में लगाए गए थे। सीसीटीवी, जैमर और बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का भी उपयोग किया गया।
विज्ञापन

प्रश्न पुस्तिका के सीलबंद पैकेट को खोलने, छात्रों की पहचान, अप्रयुक्त प्रश्न पुस्तिकाओं और प्रयुक्त उत्तर पुस्तिकाओं को सील करने सहित पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। प्रशासन की तरफ से बताया गया कि परीक्षा शांतिपूर्वक हुई और किसी भी प्रकार की नकल या अनियमितता की रिपोर्ट नहीं मिली है। समग्र शिक्षा चंडीगढ़ के अंतर्गत अनुबंध आधार पर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के पद पर लिखित परीक्षा के दौरान टीजीटी विज्ञान नाॅन मेडिकल, टीजीटी पंजाबी, टीजीटी गणित, टीजीटी विज्ञान मेडिकल और टीजीटी सामाजिक शास्त्र और भूगोल की दो शिफ्टो में आयोजित की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें