फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए आखिर क्यों, 'युवराज सिंह' ने WWW चैम्पियन द ग्रेट खली को थप्पड़ मारा था

Thu, 25 May 2017 09:11 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 7
द ग्रेट खली
WWE में युवराज सिंह! चौंक गए न जानकर, लेकिन ऐसा है और वे यहां द ग्रेट खली को थप्पड़ भी मार चुके हैं। जानिए आखिर क्यों और क्या हुआ था।
विज्ञापन

2 of 7
इस पंजाबी लड़के ने रैंडी ऑर्टन को हराकर लिया 'खली' का बदला
13 बार के चैंपियन रैंडी ऑर्टन को चित किया
'युवराज सिंह' लंबे समय बाद अप्रैल में रेसलिंग रिंग में उतरे और वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी WWE की दुनिया में अपनी ताकत का लोहा मनवा दिया। उन्होंने 13 बार के चैंपियन रैंडी ऑर्टन को रिंग में चित कर WWE यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। वह द ग्रेट खली के बाद दूसरे भारतीय सुपरस्टार बन गए हैं। सुनिए, दिमाग के घोड़े मत दौड़ाइए, बात हो रही है जिंदर महल की।
विज्ञापन

3 of 7
जिंदर महल - फोटो : WWE
पहलवान गामा सिंह के भतीजे हैं युवराज
जिंदर महल का असली नाम युवराज सिंह ढेसी है। वह पंजाबी पहलवान गदोवर सिंह सहोता उर्फ गामा सिंह के भतीजे हैं और पंजाब के फिल्लौर से संबंध रखते हैं। उन्होंने वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के टिप्स अपने चाचा गामा सिंह से भी लिए हैं और पिछले दिनों वे जालंधर में खली की अकेडमी में भी प्रैक्टिस करते नजर आए थे।

4 of 7
जिंदर महल - फोटो : WWE
खली को थप्पड़ मारकर आए थे चर्चा में
युवराज सिंह पहली बार चर्चा में तब आए, जब स्मैकडाउन के दौरान रिंग में उन्होंने खली को थप्पड़ मार दिया। WWE में डेब्यू के 2 हफ्ते बाद ही खली रिंग में प्रैक्टिस कर रहे ​थे कि वे रिंग में आए और खली की आंखों में आंखें डालकर देखने लगे। फिर उन्होंने बिना कुछ कहे खली को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। जिंदर महल ने खली को पंजाबी में कुछ बोला और उसके बाद एक और थप्पड़ खली को मारा।
विज्ञापन

5 of 7
जिंदर महल - फोटो : WWE
दुनिया जिंदर महल के नाम से जानती है
थप्पड़ खाने के बाद खली को काफी गुस्सा आया, हालांकि उन्होंने युवराज सिंह पर हाथ नहीं उठाया, पर ऐसा करने के बाद युवराज रिंग छोड़कर चले गए। युवराज ​को दुनिया जिंदर महल के नाम से जानती है। 19 जुलाई 1986 को कैलगरी अल्बर्टा (कनाडा) में जन्मे युवराज सिंह ने 29 अप्रैल 2011 को स्मैकडाउन में जिंदर महल के नाम से डेब्यू किया था। जिंदर कनाडा के हैवीवेट चैम्पियन हैं।
विज्ञापन

6 of 7
द ग्रेट खली
खली के साथ भी कर चुके हैं फाइट
जिंदर महल अप्रैल 2017 में WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप में नंबर वन कंटेंडर बने थे। वे 700 में से 590 मुकाबले जीत चुके हैं। वे WWE में द ग्रेट खली के साथ भी फाइट कर चुके हैं। जिंदर ने स्मैकडाउन में अपना आखिरी मैच 27 मई 2014 को एल टोरिटो के खिलाफ खेला था। इस मैच में उनकी हार हुई थी। जिंदर ने 2003 में मार्शल आर्ट्स फिटनेस सेंटर से रेसलिंग करियर शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जिंदर महल - फोटो : WWE
स्टेरॉयड लेने के इल्जाम भी लगे थे
जिंदर पर स्टेरॉयड लेने के इल्जाम भी लगे थे, जिसपर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए इन इल्जामों पर सफाई दी थी। युवराज सिंह उर्फ जिंदर महल ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलगरी से कम्यूनिकेशंस ऐंड कल्चर में डिग्री ले रखी है। इस पंजाबी पहलवान का फिनिशिंग मूव भी कमाल का है। जिंदर ने अपने फिनिशिंग मूव को खल्लास नाम दिया है। जिंदर पंजाबी हैं और कनाडा के नागरिक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें