फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: -वीआईपी सिक्योरिटी में तैनात पहलवान विजेंद्र को दिल का दौरा पड़ा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस महानिदेशक की वीआईपी सुरक्षा में तैनात एएसआई विजेंद्र सिंह को शनिवार को दिल का दौरा पड़ गया। विजेंद्र सिंह को परिजन तुरंत जीएमएसएच-16 लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पाते ही जवान के अन्य साथी अस्पताल पहुंचे। कागजी कार्रवाई के बाद विजेंद्र सिंह का शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक मूलरूप से हरियाणा के सोनीपत जिले का रहने वाला था। विजेंद्र सिंह खेल कोटे से चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती हुए थे। कुछ समय से वह पुलिस लाइन सिक्योरिटी ब्रांच में तैनात थे। इसके बाद उनकी ड्यूटी वीआईपी सिक्योरिटी में लगा दी गई थी। विजेंद्र सिंह खिलाड़ी होने के साथ-साथ रेस्लिंग कोच थे। उन्हें पहलवानी का शौक था। यूटी पुलिस में अधिकतर मुलाजिम उन्हें पहलवान के नाम से बुलाते थे। वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-19 में रहते थे। शनिवार सुबह विजेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ घर पर थे। इसी बीच अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। प्राथमिक जांच के बाद डाक्टरों ने मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस घटना को महकमे के अधिकारियों के संज्ञान में लाया है। परिजन शव लेकर सोनीपत रवाना हो गए है। उनके पैतृक निवास पर अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें