फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब मंडी होगी चकाचक, दोपहर 12 से 2 बजे तक बंद कर सफाई होगी फटाफट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित मंडी को कूड़ामुक्त करने के लिए मंडी कमेटी ने नई योजना बनाई है। इसके अंतर्गत अब मंडी प्रतिदिन दोपहर 12 से 2 बजे तक बंद रहेगी। उस दौरान मंडी में विक्रेता और खरीदार दोनों ही प्रवेश नहीं कर सकेंगे। प्रवेश द्वार पर कर्मचारी तैनात कर इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। दो घंटे की तय समय सीमा के दौरान मंडी कमेटी कूड़े का शत प्रतिशत उठान कर सफाई बहाल करने का प्रयास करेगी। इस संबंध में मंडी के आढ़तियों को नोटिस दे दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि वे इसमें मंडी कमेटी का सहयोग करें।
विज्ञापन


मंडी के फल एवं सब्जी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजमोहन राजू का कहना है कि इस संबंध में आढ़तियों के साथ कोई बैठक नहीं की गई। 14 जून को हमें एक नोटिस दिया गया है, जिसमें इससे संबंधित सूचना दी गई है। बृजमोहन का कहना है कि प्रशासन जिस भी तरीके से मंडी में सफाई व्यवस्था बहाल करना चाहे हम उनके साथ हैं, लेकिन सफाई के नाम पर बेवजह परेशान करने का काम नहीं होना चाहिए। वहीं, एसोसिएशन के चेयरमैन बलबीर सिंह का कहना है कि मंडी में गंदगी की समस्या वर्षों से जस के तस बनी हुई है। दर्जनों योजनाएं बनीं और असफल हुई। अगर दो घंटे मंडी बंद कर इसे गंदगी से मुक्त किया जा सकता है तो हमारा पूरा सहयोग मिलेगा।
आस-पास के विक्रताओं को होगी परेशानी : वहीं, इस योजना को लेकर कुछ आपत्तियां भी आ रही हैं। मंडी के दुकानदारों को कहना है कि दोपहर 12 बजे आसपास के जमीदार लोकल सब्जियां लेकर मंडी आते हैं। अगर उस समय दो घंटे मंडी बंद रही तो उन्हें बहुत नुकसान होगा। उनका कहना है कि अगर मंडी बंद हो रही है तो रेहड़ी-फड़ी भी बंद होनी चाहिए। दोपहर में ही लोड माल बाहर निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें