फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रोणाचार्य अवार्डी सुखचैन सिंह चीमा की सड़क हादसे में मौत

Fri, 12 Jan 2018 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
Sukhchain Singh Cheema - फोटो : File Photo
विज्ञापन
एक सड़के हादसे में रेसलर, कोच द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता सुखचैन सिंह चीमा (67) का बुधवार को निधन हो गया। पुलिस के मुताबिक चीमा की कार पटियाला बाइपास पर मैण चौक के नजदीक ऑल्टो कार से टकराने के बाद गंदे नाले में जा गिरी। गंभीर हालत में चीमा को सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना पसियाना के इंचार्ज हरविंदर सिंह चीमा ने बताया कि सुखचैन सिंह निवासी केसर बाग पटियाला बुधवार रात अपनी कार से गांव भानरी स्थित अपने खेत देखने जा रहे थे। पटियाला बाईपास पर मैण चौक के पास उन्होंने कार से अचानक संतुलन खो दिया और चीमा की कार चंडीगढ़ से मोगा की तरफ जा रही ऑल्टो कार से टकरा गई।

चीमा की कार टक्कर के बाद पास के नाले में जा गिरी। हादसे में चीमा गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी इलाज दौरान मौत हो गई। ऑल्टो कार में सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के बाद बुधवार रात को ही छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले करके मामले में धारा 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ब्रहम महिंदरा, नवजोत सिद्धू, परनीत कौर ने जताया शोक 

Wrestler Sukhchain Singh Cheema - फोटो : File Photo
ब्रहम महिंदरा, नवजोत सिद्धू, परनीत कौर ने जताया शोक 
द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान सुखचैन सिंह चीमा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने इसे देश और खेल जगत समेत चीमा के परिवार को हुआ कभी न पूरा होने वाला नुकसान बताया है। 

परनीत कौर के साथ ही सेहत मंत्री ब्रहम महिंदरा, जंगलात मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और लोकल बाडी मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भी चीमा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दुखी परिवार के साथ हमदर्दी जताई है। यहां जारी शोक संदेश में हलका राजपुरा से विधायक हरदियाल सिंह कंबोज, शुतराणा से विधायक निर्मल सिंह, घन्नौर से विधायक मदन लाल जलालपुर, समाना से विधायक रजिंदर सिंह और सीएम के ओएसडी अमृतप्रताप सिंह हनी सेखों ने चीमा के निधन को खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।

कहा कि पंजाब ने नाम कमाने वाले एक चोटि के पहलवान और खेल जगत का एक अनमोल हीरा गंवा दिया है। उन्होंने चीमा के परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी। चीमा के निधन पर पटियाला के कमिश्नर वीके मीना, आईजी पटियाला जोन एएस राय, डीसी कुमार अमित, डीआईजी पटियाला रेंज डा. सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी डा. एस भूपति ने दुख जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें