फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार की 'गुड़िया' से हैवानियत पर बोलीं गीता फोगाट- दरिंदे को फांसी हो

Tue, 12 Dec 2017 04:52 PM IST
प्रेम सारस्वत/अमर उजाला, सिवानी मंडी(हरियाणा)
विज्ञापन
दंगल गर्ल की लव स्टोरी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
6 साल की 'गुड़िया' से हुई हैवानियत ने सभी को हिलाकर रख दिया है। मामले को लेकर फोगाट फैमिली ने दुख व्यक्त किया और गीता फोगाट ने बड़ा बयान दिया। मासूम के साथ ऐसी वारदात से आहत गीता फौगाट और पिता महाबीर फौगाट का कहना है कि छह साल की मासूम बच्ची के दरिंदों को एक महीने के भीतर ही फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


अमर उजाला के साथ बातचीत में कहा कि सरकार को इस मामले में सख्त कानून बनाने की जरूरत है। पहलवान महावीर बोले कि कानून में कुछ खामियां होने की वजह से अपराधियों को सजा नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा कि हमारे कानून में कुछ ऐसी चीजें हैं, जो सख्त होनी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

रेप के दोषियों को फांसी देने का विधेयक पास हो

Geeta Phogat
वहीं गीता के चाचा सज्जन ने हरियाणा सरकार से मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर 12 साल से कम उम्र की बच्ची से रेप के दोषियों को फांसी देने का विधेयक पास करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि लड़कियों के साथ स्कूल, कॉलेज और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ जैसी वारदात होती हैं, लेकिन इन्हें रोकने के लिए खुद हमारी बेटियों को साहस जुटाना होगा। ऐसे लोगों की तो सार्वजनिक रूप से बेइज्जती करनी चाहिए, ताकि वे भविष्य में इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।

पहलवान गीता फौगाट ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि यह हरकत न केवल दर्दनाक है, बल्कि निंदनीय भी है। उकलाना की इस घटना ने पूरी इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। गीता ने कहा कि वह इस पूरे मामले में पीड़ित परिवार के साथ हैं और भगवान से प्रार्थना करेंगी कि दुख की इस घड़ी में वह उन्हें हिम्मत बंधाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें