फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप : विजयवीर-तेजस्विनी ने पाया सोना

विज्ञापन
विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले विजयवीर सिद्धू और तेजस्विनी। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। विश्व कप में विजयवीर सिंह सिद्धू ने स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। शनिवार को दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिक्स टीम मुकाबले में शहर के विजयवीर सिंह सिद्धू और हरियाणा की तेजस्विनी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। इस जोड़ी ने फाइनल में भारत के गुरप्रीत सिंह और अभिधन्य अशोक पाटिल की जोड़ी का 9-1 से मात दी। विश्व कप में विजयवीर सिंह सिद्धू का यह दूसरा पदक है।
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को सिद्धू ने 25 मीटर रैपिड फायर में देश के लिए रजत पदक जीता था। दो पदक जीतने पर इस खिलाड़ी के कोच दलीप सिंह चंदेल ने कहा कि आज मेरे लिए सबसे बड़ा खुशी का दिन है। मेरे प्रशिक्षु ने मेरा, शहर और पूरे देश का नाम रोशन कर दिया। इस खिलाड़ी ने जिस दिन से मेरे पास अभ्यास करना शुरू किया था, तब से एक दिन भी अवकाश नहीं लिया। मौसम जैसा भी रहता था, वह पंजाब विश्वविद्यालय की शूटिंग रेंज में अभ्यास करने जरूर पहुंचता था। दो पदक जीतने पर डीएवी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मान ने खुशी जताते हुए कहा कि इस खिलाड़ी ने कॉलेज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें