फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप : चंडीगढ़ के विजयवीर ने पाया तीसरा पदक

विज्ञापन
सिल्वर मेडल जीतने वाले विजयवीर और उनकी टीम। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में रविवार को विश्व कप का समापन हुआ। 18 से 28 मार्च तक शूटिंग का खेले गए विश्व कप में 22 देशों के खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में पदक जीते। इस मुकाबले में 53 देशों के 294 शूटर्स ने हिस्सा लिया। आखिरी दिन शहर के शूटर विजयवीर सिंह सिद्धू ने 25 मीटर की रैपिड फायर पिस्टल के टीम मुकाबले में रजत पदक जीता। उनकी टीम में आदर्श सिंह और गुरप्रीत सिंह रहे।
विज्ञापन

फाइनल में अमेरिका की टीम से भारत को कड़ी टक्कर मिली थी। अमेरिका की टीम स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही। विश्व कप में विजयवीर का यह तीसरा पदक रहा। शनिवार को रैपिड फायर पिस्टल मिक्स टीम मुकाबले में शहर के विजयवीर सिंह सिद्धू और हरियाणा की तेजस्विनी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले शुक्रवार को सिद्धू ने 25 मीटर रैपिड फायर में रजत पदक जीता था। विजयवीर सिंह सिद्धू के विश्व कप में तीन पदक जीतने पर शहर के शूटिंग खिलाड़ियों में काफी जोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें