फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंचकूला में बनेगी विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज, गुरुग्राम में आएंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने गुरुग्राम, पंचकूला, फरीदाबाद व सोनीपत प्राधिकरण के लिए 6025 करोड़ के प्रोजेक्टों को मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला, गुरुग्राम, सोनीपत और फरीदाबाद में विकास कार्यों के लिए बजट को मंजूरी दी। सीएम ने चारों विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बारी-बारी बैठक कर विभिन्न कार्यों के लिए करीब 6025 करोड़ रुपये के बजट को अनुमति दी। पंचकूला के लिए 175 करोड़, गुरुग्राम के लिए 2887 करोड़, फरीदाबाद के लिए 2600 करोड़ और सोनीपत के लिए 363 करोड़ के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई। बैठक में बताया गया कि प्राधिकरणों द्वारा मुख्यतः सेक्टरों के डिवाइडिंग रोड, पार्क, सीवरेज, बरसाती पानी की निकासी व पीने के पानी व शहर के विस्तारित क्षेत्र में नए विकास कार्य करवाए जाएंगे, जबकि सेक्टरों के अंदर की सड़कों के निर्माण व मरम्मत का कार्य हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व शहरी स्थानीय निकाय द्वारा करवाए जाएंगे। पंचूकला महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से वर्ष 2024-2025 के दौरान 156.58 करोड़ के बड़े विकास कार्य कराए जाएंगे। सेक्टर 32 में विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज बनाई जाएगी, जिसमें 13.75 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके साथ ही सरकार की ओर से दी जाने वाली पीएमडीए को 100 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई। वहीं, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2887.32 करोड़ के बजट प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान गई। इससे सीसीटीवी कैमरों की संख्या चार हजार से बढ़कर 14 हजार की जाएगी। बैठक में सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) को अपग्रेड करने की परियोजना को भी मंजूरी दी गई। इसके साथ गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम के उन्नयन को स्वीकृति प्रदान की। 200 नई इलेक्ट्रिक बसें भी आएंगी।

फरीदाबाद में पेयजल की समस्या होगी दूर
फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की बैठक में फरीदाबाद वासियों को पेयजल और जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगभग 2600 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी प्रदान की गई है। इस प्रोजेक्ट के तहत 22 रैनीवैल, रिवर्स रोटरी तकनीक से 70 ट्यूबवेल और 8 बूस्टिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। अन्य बूस्टिंग स्टेशनों तक भी पानी की आपूर्ति करने के लिए सब्सिडरी बूस्टिंग स्टेशनों के निर्माण के साथ-साथ लगभग 500 किमी पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। सीवरेज की सफाई और पुराने सीवरेज सिस्टम को बदलने के लिए भी प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। इसके साथ राजा नाहर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का विस्तार होगा। ईस्ट फरीदाबाद को वेस्ट फरीदाबाद से जोड़ने के लिए भी 2 प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी दी गई। इसमें कुल 1530 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत में देवी लाल और लेजर वैली पार्क के सुधार को मंजूरी
सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की पहली बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 363 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। जीएमडीए की तर्ज पर एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) की स्थापना, सेक्टर-4 में खेल स्टेडियम का विकास, एनएच-44 पर टाउन पार्क/ताऊ देवी लाल पार्क और लेजर वैली पार्क का सुधार और सौंदर्यीकरण व अन्य कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें