फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण-रजत पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Sat, 08 Sep 2018 12:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : getty
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण व रजत पदक विजेता हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। सरकार अब इन खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल, हरियाणा सरकार ने खेल नीति अनुसार पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी देने की गजट अधिसूचना जारी कर दी है। पदक लाओ, पद पाओ की नीति के अनुसार वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को चार वर्ष की सीनियोरिटी के साथ एचसीएस और एचपीएस बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


रजत पदक विजेता खिलाड़ियों को सीनियोरिटी नहीं मिलेगी, लेकिन पद एचसीएस और एचपीएस का ही मिलेगा। कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को एचसीएस-एचपीएस के अलावा ग्रुप-ए की नौकरी दी जाएगी। क्वार्टर फाइनल और इससे ऊपर भाग लेने प्रतिभागी खिलाड़ियों को ग्रुप बी और क्वार्टर फाइनल से नीचे के प्रतिभागी खिलाड़ियों को ग्रुप सी की नौकरी मिलेगी। खेल विभाग के प्रधान सचिव अशोक खेमका के नाम से जारी गजट अधिसूचना अनुसार ओलंपिक-पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी आठ साल की सीनियोरिटी सहित एचसीएस-एचपीएस खिलाड़ी बनेंगे। 

रजत पदक विजेता खिलाड़ियों को चार साल की वरिष्ठता के साथ एचसीएस-एचपीएस बनाया जाएगा। कांस्य पदक विजेता बिना वरिष्ठता के एचपीएस-एचसीएस बनेंगे। एशियाई व पैरा एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं को एचसीएस-एचपीएस अधिकारी बनने का अवसर मिलेगा। रजत पदक विजेताओं को ग्रुप ए की नौकरी दी जाएगी। कॉमनवेल्थ व कॉमनवेल्थ पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता को ग्रुप ए की नौकरी मिलेगी। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता भी ग्रुप एक नौकरी के पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें