फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कार फ्री डे: पिछले वर्ष जितनी कारें बिकीं, उतनी इस वर्ष नौ माह में ही सड़क पर आ गईं

Wed, 22 Sep 2021 12:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वर्ष 2018 में करीब 47,127 वाहन पंजीकृत हुए, जिनमें से 18368 वाहन चारपहिया थे। वर्ष 2019 में 46,008 वाहनों का पंजीकरण हुआ, जिनमें कारों की संख्या 19377 रही, जबकि वर्ष 2020 में कुल 30,602 गाड़ियां पंजीकृत हुईं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइकिल के लिए सबसे मुफीद शहर में कारों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रशासन की तमाम योजनाएं नाकाफी साबित हो रही हैं, क्योंकि शहरवासी कारों का मोह नहीं छोड़ पा रहे। पिछले साल जितनी कारें पंजीकृत हुईं, इस साल नौ महीनों में ही उतनी कारें पंजीकृत हो चुकी हैं। हालांकि कुल गाड़ियों के पंजीकरण में साल दर साल कमी आ रही है।

विज्ञापन


यूटी प्रशासन ने करीब सात साल पहले शहर को साइकिल फ्रेंडली बनाने का सपना देखा था और शहर में साइकिल ट्रैक बनाने का काम शुरू हुआ था। साइकिल ट्रैक का जाल बिछाने के बावजूद कारों की संख्या में कमी नहीं आई। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के वाहन डैशबोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2017 में शहर में करीब 48,230 वाहन पंजीकृत हुए। इनमें 19122 चारपहिया वाहन थे।  

वर्ष 2018 में करीब 47,127 वाहन पंजीकृत हुए, जिनमें से 18368 वाहन चारपहिया थे। वर्ष 2019 में 46,008 वाहनों का पंजीकरण हुआ, जिनमें कारों की संख्या 19377 रही, जबकि वर्ष 2020 में कुल 30,602 गाड़ियां पंजीकृत हुईं, जिनमें कारों की संख्या 14999 थी। वहीं, एक जनवरी 2021 से 21 सितंबर 2021 तक शहर में 26,338 गाड़ियों का पंजीकरण हुआ है, जिसमें 14861 कारें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष         कुल गाड़ियों का पंजीकरण    कितने चारपहिया वाहन
2017            48,230                     19122
2018            47,127                     18368
2019            46,008                     19377
2020            30,602                     14999
2021            26,338 (21 सितंबर तक)            14861 (21 सितंबर तक)
(स्रोत: वाहन डैशबोर्ड)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें