फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल म्यूजियम डे पर बच्चों की वर्कशॉप, कैनवस पर उकेरे रंग

Wed, 18 May 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
इंटरनेशनल म्यूजियम डे पर पेटिंग वर्कशॉप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 इंटरनेशनल म्यूजियम डे को लेकर बुधवार से गवर्नमेंट म्यूजियम आर्ट गैलरी में तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस मौके पर गवर्नमेंट म्यूजियम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर और एसडीएम कृति गर्ग और गवर्नमेंट म्यूजियम आर्ट गैलरी की डिप्टी क्यूरेटर भी मौजूद रहीं। तीन दिवसीय प्रोग्राम के तहत बच्चों के लिए कई तरह की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


पहले दिन बुधवार को बच्चों के लिए एनिमेशन और कॉमिक्स बुक वर्कशॉप आयोजित किया गया। इसका संचालन द पपेट थिएटर ग्रुप के शुभाशीष ने किया। इस कार्यशाला में शहर के विभिन्न स्कूलों के 31 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने शेर और अन्य जानवरों की तस्वीरें बनाकर उनमें रंग भरे।

इन स्कूलों के बच्चों ने लिया हिस्सा
पहले दिन मोती राम आर्य स्कूल-27, जीमएमएसएस-28, गवर्नमेंट स्कूल-8 और विकास नगर स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

अगले दो दिन के कार्यक्रम
गवर्नमेंट म्यूजियम आर्ट गैलरी में चल रहे इंटरनेशनल म्यूजिम डे में दूसरे दिन वीरवार को स्टोरी टैलिंग वर्कशॉप होगी जिसे शुभाशीष संचालित करेंगे। तीसरे दिन क्ले मॉडलिग के बारे में बच्चों को सिखाया जाएगा। इसे विशाल भटनागर संचालित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें