फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी झांसी वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट, नार्थ जोन का विजय कम्र जारी

Wed, 18 May 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में खेले जा रहे वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंट की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में खेले जा रहे जोनल रानी झांसी वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन का विजय क्रम लगातार जारी है। बुधवार को खेले गए मैच में नार्थ जोन ने  ईस्ट जोन को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।  टूर्नामेंट आंध्र प्रदेश में खेला जा रहा है। नॉर्थ जोन की टीम में चंडीगढ़ की दस महिला खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


बुधवार को खेले गए मैच में नार्थ जोन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ईस्ट जोन टीम ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की शुरूआत ही ख्रराब रही और एक के बाद एक खिलाड़ी जल्द ही आउट होते चलते बने। पूरी टीम 22 ओवर में कुल 99 केस्कोर पर सिमट गई। सुचित्रा सबसे अधिक 36 रन बनाने वाली बल्लेबाज रही।

गेंदबाजी में सुनैना ने दो, अनिता ने दो, अमरजीत ने दो, गगनदीप ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नार्थ जोन की टीम 21.5 ओवर में एक विकेट के नुक्सान पर 100 रन बनाकर मैच को जीत लिया। रेनू ने 36 नाबाद और रिद्धमा ने 29 रनों की नाबाद पारी खेली। रेनू को बेहतर पारी केलिए  मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें