चंडीगढ़। पीजीआई में राष्ट्रीय कर्मयोगी लार्ज स्केल जन सेवा कार्यक्रम (आरकेएलएसजेएसपी) फेज-2 के तहत मास्टर ट्रेनर्स को तैयार करने के लिए दो कार्यशालाएं हुईं। पहली कार्यशाला 11 से 13 नवंबर और दूसरी 17 से 19 नवंबर तक हुई। कार्यक्रम का मकसद सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों में कर्मयोगी भावना विकसित करना था।
पहली कार्यशाला में 24 और दूसरी में 29 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। तीन दिनों तक चले प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने ऐसे सत्रों में हिस्सा लिया, जिनका उद्देश्य शासन में बड़े स्तर पर बदलाव लाने और सरकारी सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में उन्हें तैयार करना था। कार्यशाला का संचालन पीजीआई एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुषमा कुमारी सैनी और नाइपर मोहाली के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार ने किया।